अयोध्या। जिला रोलर स्केटिंग संघ की ओर से चौथी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जेबी एकेडमी के प्रधानाचार्य विमल कुमार जोशी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
जिला संघ के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। ओवरऑल चैम्पियन जेबीए एकेडमी के असीम यादव, जियान्शी सिंह, तेजस्वी, तरुनी, उमेजा, जयभी प्रथम रहीं। उदया पब्लिक स्कूल की गर्वित, सिद्धि सोनी, यज्ञ निगम, आराध्य, तृषा सिंह, अदीबा प्रथम रहीं। आर्य पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालय की अनुष्का द्वितीय, क्षव तृतीय, सात्विक प्रथम, पीयूष द्वितीय, अंशुमान सिंह तृतीय, उत्सर्ग प्रथम, विराज द्वितीय, कृषा सोनी प्रथम रहे।
एचसीजे की आनंदी यादव प्रथम, आराध्या द्वितीय, आदिका तृतीय रहीं। भवदीय स्कूल की अबी व संकल्प प्रथम, शिखर द्वितीय रहे। एफपीएस स्कूल के उमेर प्रथम, अर्पित द्वितीय, सूर्यारा, तल्हा द्वितीय, शशि प्रथम, रुद्र द्वितीय, आयुषमान तृतीय रहे। कार्यक्रम में आलोक कुमार मिश्र, नेहा, प्रियंका, रिया, पूनम, पूजा, वंदना, लक्ष्मी चौधरी, लक्ष्मी, अंशिका, वीरेन्द्र, अजय आदि मौजूद रहे।