फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनवमी पर फिर होगा सूर्य तिलक, तैयारी तेज

Tue, 17 Feb 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण करते नृपेंद्र मिश्र -ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बैठक से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी रामनवमी पर रामलला के ललाट पर एक बार फिर सूर्य की किरणों से 'सूर्य तिलक' किया जाएगा। इसके लिए सीबीआरआई रुड़की और एक अन्य कंपनी तकनीकी कार्य कर रही है। इस संबंध में 10 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है, ताकि सूर्य तिलक की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित होती रहे।
विज्ञापन

बताया कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आ रही हैं और लगभग चार घंटे तक राम मंदिर परिसर में रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति करीब 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में हुतात्मा स्मारक का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही जिस अस्थायी मंदिर में रामलला विराजमान थे, उसे भी स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। संभावना है कि 31 अप्रैल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि संग्रहालय में 20 गैलरी तैयार की जा रही हैं। इनमें एक अत्याधुनिक हनुमान गैलरी भी होगी, जहां सेवन डी तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को राम प्रसंग दिखाया जाएगा। इस गैलरी में सीमित संख्या में श्रद्धालु बैठ सकेंगे और 12 मिनट की प्रस्तुति के जरिए दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे। बताया कि सितंबर से राम कथा संग्रहालय आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। कुछ गैलरियों के लिए टिकट की व्यवस्था होगी जबकि बाकी गैलरियों में श्रद्धालु बिना टिकट के जा सकेंगे। बताया कि राम मंदिर परिसर में चल रहे सभी कार्य सितंबर के अंत तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


बाउंड्री वॉल को लेकर अरविंदो आश्रम से वार्ता
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान कुछ हिस्सा अरविंदो आश्रम के नजदीक आ रहा है। आश्रम प्रबंधन से कुछ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। लगभग 100 मीटर लंबी भूमि मांगी जा रही है। यदि भूमि नहीं मिलती है तो ट्रस्ट अपनी ही जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करेगा। 800 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल के निर्माण का काम दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें