फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामार्चन महायज्ञ संपन्न, तीन क्विंटल फूलों से अभिषेक

Tue, 17 Feb 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15-रामार्चन महायज्ञ करते बाबा राम प्यारे दास
विज्ञापन
महबूबगंज। शृंगी ऋषि आश्रम के सीताराम कुटीर में आयोजित रामार्चन महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान तीन क्विंटल फूलों से हनुमानजी का अभिषेक किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भगवत प्रेमियों ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नौ बजे केला, फूल, अबीर और अक्षत से बेदी सजाई गई। रामार्चन यज्ञ विशेषज्ञ सत्यनारायण दास के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आरंभ हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। इसके उपरांत फूलों की पंखुड़ियों से हनुमान जी का अभिषेक किया गया, जो शाम छह बजे तक चला। तत्पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। आयोजक बाबा रामप्यारे दास ने बताया कि इस यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा। अयोध्या के राम कुंज से पधारे डॉक्टर रामानंद महाराज यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अंजनी सिंह, राघवेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, नंदराज यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें