अयोध्या। अमरनाथ यात्रा के दौरान पौषपत्री व बालटाल में लगने वाले लंगर के लिए रविवार को खाद्य रसद सामग्री की खेप रवाना की गई। श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा के साथ रसद सामग्री मकबरा स्थित कैंप कार्यालय से रवाना की गई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर वाहनों को शोभायात्रा के साथ रवाना किया। शोभायात्रा मकबरा से निकलकर नाका हनुमानगढ़ी होते हुए नवीन मंडी से लखनऊ के लिए गई।
समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा व संयोजक विजय गुप्ता की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अभय सिंह, शिवेंद्र सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी एडवोकेट रमेश तिवारी सिप्पू, बलराम मौर्य, विमल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, राहुल जायसवाल, विपिन सिंघल, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह 13 वां भंडारा समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।