फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुबह धूप, दोपहर में बारिश, छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम रंग बदलता रहा। सुबह तेज धूप रही तो दोपहर में दो चक्र में बारिश हुई। फिर पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मानसून की सक्रियता बरकरार रहने से गर्मी से राहत रही लेकिन उमस सताती रही। बारिश के चलते शहर के कुछ इलाकों में हल्का जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। ऐसे में चटख धूप गर्मी की वजह बनी। घरों से बाहर निकले लोगों को लगा कि आज राहत नहीं मिलने वाली लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल दिया। 12.30 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। इसके बाद बारिश थमी, तब भी बादलों के छाए रहने से राहत बनी रही।

दोपहर में ही 3.30 बजे के करीब 10 मिनट के लिए एक बार फिर बारिश हुई। इस दौरान बारिश ने सभी क्षेत्रों को कवर नहीं किया। शहर में ही कुछ इलाके भीगे तो कई सूखे रह गए। इन सबके बीच शाम तक बादलों ने अपना वजूद बनाए रखा। कुमारगंज क्षेत्र में 8.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 25 रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे पूर्वी यूपी में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें