फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगने के केस में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर वेबसाइट बनाकर चंदा मांगने के मामले में दर्ज मुकदमे में शनिवार को सुनवाई हुई। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय/एसीजेएम अतुल पाल की अदालत में मुकदमा के वादी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी अविनाश बहुखंडी के अधिवक्ता श्रीप्रकाश सिंह व ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बचाव पक्ष की ओर से वादी से जिरह की। वादी मुकदमा चंपत राय से जिरह पूरी होने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट ने पांच नवंबर की तिथि नियत कर दी।घटनाक्रम के मुताबिक वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को जानकारी मिली कि दिल्ली के कुछ युवक ट्रस्ट का लोगो बनाकर आम जनता को भ्रमित करके राम मंदिर के नाम से चंदे की उगाही कर रहे हैं। महासचिव की तहरीर पर थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान आरेापी अविनाश बहुखंडी का नाम प्रकाश में आया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें