फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 3.23 करोड़ से होगा राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प

Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित राजकीय पुस्तकालय के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। करीब 3.23 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे निर्माण को नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत पुस्तकालय में नई गैलरी और हॉल का निर्माण कराया जाएगा। पाठकों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं और डिजिटल संसाधन भी विकसित किए जाएंगे। परियोजना के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग वित्त पोषण कर रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन को दी गई है।
राजकीय पुस्तकालय में करीब 60 हजार पुस्तकें हैं। इनमें साहित्य, इतिहास समेत विभिन्न विषयों की दुर्लभ पुस्तकें भी शामिल हैं। कायाकल्प के बाद विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पाठकों को अधिक जगह और बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ पुस्तकालय की पुरानी धरोहर को सुरक्षित रखा जाएगा। दुर्लभ पुस्तकों के संरक्षण के साथ ज्ञान के प्रसार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें