फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से

Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 27 से 29 जुलाई तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और प्रतियोगिता संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदानों की विशेष रूप से तैयारी कराई गई है। साथ ही उद्घाटन एवं समापन समारोह की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। खिलाड़ियों के पंजीकरण, तकनीकी बैठक और मैच संचालन के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। चिकित्सा सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


अनिमेष सक्सेना ने कहा कि अयोध्या को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने और सीखने का अवसर मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें