फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसडीओ विद्युत के स्थानांतरण से कार्य बाधित

Fri, 24 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा। कुमारगंज उपखंड कार्यालय में विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) का पद खाली होने से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले सप्ताह एसडीओ मनोज कुमार का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से नए अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल और नलकूप कनेक्शन संबंधी कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन


बहादुरगंज निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनका बिजली बिल बहुत अधिक आया है। वे कार्यालय गए थे, लेकिन एसडीओ के न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। मोहली की प्रियंका ने भी अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि नलकूप कनेक्शन का पैसा जमा हो चुका है। एसडीओ की अनुपस्थिति के कारण खंभा और ट्रांसफार्मर जैसे आवश्यक सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उनकी धान की रोपाई का काम रुका हुआ है।

मिल्कीपुर के अधिशासी अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि पूर्व एसडीओ का स्थानांतरण मेरठ हो गया है। नए एसडीओ की तैनाती के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। नए एसडीओ के आने पर उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें