फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रसूता से अभद्रता का आरोप, हंगामे के बाद स्टाफ नर्स को नोटिस

Fri, 24 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। सीएचसी खैरनपुर में प्रसव के लिए पहुंची महिला और परिजनों से अभद्रता पर हंगामा हुआ। परसावा निवासी विनीत कुमार रावत मंगलवार देर रात पत्नी दीपा को सीएचसी खैरनपुर लाए थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ब्रिजेश यादव ने दीपा और उनके पति से अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। उन्होंने स्टाफ नर्स से नाराजगी जताई, जिसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल का रुख किया।
विज्ञापन


डॉ. रवींद्र शुक्ला ने स्टाफ नर्स ब्रिजेश यादव से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने कर्मचारियों को प्रसूताओं से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें