फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 27 को अयोध्या आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

Fri, 24 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 27 जुलाई को अयोध्या के दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई से होगी। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज, पारिवारिक विवाद, बालिकाओं की सुरक्षा समेत अन्य मामलों से जुड़ी पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। जनसुनवाई के बाद सदस्य के अन्य कार्यक्रम उनके निर्देशानुसार संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें