03-गुप्तारघाट में गुलाल उड़ाकर होली खेलते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।-संवाद
अयोध्या। गुप्तारघाट पर सोमवार को सुबह रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज, ठंडाई की मस्ती और गुजिया की मिठास के बीच क्लब के सदस्य आपसी प्रेम और भाईचारे के रंगों में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में फागुनी धुनों पर क्लब के सदस्य, महिलाएं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। उत्सव के दौरान मस्ती छाई है हर ओर, गुलाल का है शोर, ढोल की थाप पर नाच रहा मन का मोर व गुप्तार घाट के तट पर सजी है महफिल, दोस्ती के रंगों में डूबा है आज हर दिल जैसे गीत बजते रहे।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव सोनी ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन संगठन की एकता को सुदृढ़ करते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव स्थापित करते हैं। कार्यक्रम में अखिलेश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, महिला शाखा की सचिव नीता मित्तल, रश्मि केसरवानी, श्रद्धा अग्रवाल प्रतिनिधियों सहित कई लोग मौजूद रहे।