फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ध्वजारोहण समारोह के लिए बना विशेष कार्यालय

Sun, 02 Nov 2025 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
14- रामघाट ​स्थित कार्यशाला में खुला ट्रस्ट का कार्यालय- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के धाम में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह की उलटी गिनती शुरू होते ही तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने के लिए एक विशेष कार्यालय का गठन किया गया है। यहां से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

25 नवंबर को राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में आठ हजार से अधिक मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तर्ज पर ही तैयारियां की जा रही हैं। इसी के चलते रामघाट स्थित कार्यशाला में एक कार्यालय भी खोला गया है। कार्यालय में ट्रस्ट प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों की संयुक्त टीम तैनात है। यहां कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे जा रहे हैं। कोई अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था संभाल रहा है तो कोई मंदिर परिसर में साज-सज्जा का प्रबंधन कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, समारोह के दौरान आगमन, आवासन, सुरक्षा और वैदिक अनुष्ठानों की अलग-अलग शाखाएं बनाकर अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विभाग के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। ध्वजारोहण कार्यालय में लगाई गई सूचना प्रणाली के माध्यम से ट्रस्ट और प्रशासन के बीच समन्वय को सुनिश्चित किया जा रहा है। इस केंद्र से ही हर गतिविधि की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। हर कदम नियोजन और समर्पण से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें