फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में छह जोनल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Tue, 06 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए छह जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मतदान की तिथि निर्धारित कर दी है। सोहावल तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके साथ दो सेक्टर मजिस्ट्रेट दो मतदान स्थलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। मिल्कीपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उनके साथ तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तीन मतदान स्थलों पर तैनात रहेंगे।
बीकापुर तहसील में अपर जिलाधिकारी इन्द्राकांत द्विवेदी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ दो सेक्टर मजिस्ट्रेट दो मतदान स्थलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके साथ चार सेक्टर मजिस्ट्रेट चार मतदान स्थलों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पूरा बाजार ब्लॉक में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके साथ दो सेक्टर मजिस्ट्रेट दो मतदान स्थलों पर लगाए गए हैं। रुदौली तहसील में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उनके साथ भी दो सेक्टर मजिस्ट्रेट दो मतदान स्थलों पर तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुछ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आरक्षित भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें