01- ब्रह्मकुंड टेंट सिटी के पास बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का नहीं शुरू हो सका निर्माण और मै
- फोटो : दुर्गा नगर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
अयोध्या। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण शिलान्यास के एक माह से अधिक समय बाद भी शुरू नहीं हो सका है। वशिष्ठ कुंड वार्ड में 17.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स को पूरा करने का लक्ष्य 2025-26 रखा गया था।
29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर भूमि पूजन और शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण स्थल पर काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में वर्ष 2026 के तीन महीने शेष रहते तय समय में निर्माण पूरा होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
करीब 4684 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बास्केटबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती के कोर्ट के साथ जिम्नेजियम, टेबल टेनिस हॉल और बहुउद्देशीय हॉल की सुविधा प्रस्तावित है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए कोच रूम, कार्यालय, कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया और पार्किंग की भी व्यवस्था की जानी है।
अब भी निर्माण शुरू होने का इंतजार
29 अगस्त को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भूमि पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया था।