फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हमलावरों की तलाश में जुटी छह टीम, खंगाल रहीं फुटेज

Sun, 30 Nov 2025 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के वजीरगंज के पास शनिवार की शाम पत्रकार राममूर्ति यादव पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश में छह टीम लगाई गई है। यह टीमें घटनास्थल व आसपास के लिंक मार्गों की फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं पत्रकार के भाई बृजेश यादव की तहरीर पर 8-10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में बृजेश ने बताया कि उनके भाई राममूर्ति यादव शनिवार की रात आठ बजे एक समाचार पत्र के कार्यालय से उतरकर अपने वाहन के पास जा रहे थे। इसी बीच सफेद कार से आए 8-10 अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए तो हमलावर वजीरगंज जप्ती की ओर भाग गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीरावस्था में उनका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि उनके स्वयं के अलावा निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक शुभम सिंह, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमित सिंह, चौक के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा व एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। अब तक की छानबीन में घायल युवक का कई लोगों से विवाद की बात सामने आई है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें