श्रद्धांजलि सभा की तैयारियां देखते विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान।
सोहावल। राष्ट्रीय लोकदल के जमीनी नेता और पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की दसवीं पुण्य तिथि शुक्रवार को मनाई जाएगी। महोली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के छह मंत्री शामिल होंगे।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेता भी हिस्सा लेंगे। मुन्ना सिंह को किसान नेता के रूप में भी जाना जाता था। उनकी स्मृति में शांति भोज का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एसपी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।
श्रीवास्तव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेंद्र दिलेर, मंत्री सतीश शर्मा और दानिश आजाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके साथ ही बैजनाथ रावत, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। जिले और पूरे प्रदेश से कई विधायक गण भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।