फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसआईबी ने 40 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जमा कराए 1.79 करोड़

Wed, 18 Jun 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने मई में 40 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। तमाम विसंगतियां मिलने पर इनसे 1.79 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। इस बार संभाग ए की टीम ने सर्वाधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के सभी नौ जिले आते हैं। इनमें एसआईबी के लिए तीन संभाग निर्धारित हैं। हर संभाग में एक-एक संयुक्त कर आयुक्त के नेतृत्व में एसआईबी की टीमें कार्य करती हैं। मई में इन्हें 3.55 करोड़ रुपये कर चोरी मिलने पर जमा कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष संभाग ए ने 17 प्रतिष्ठानों की जांच करके 70 लाख रुपये जमा कराए।
संभाग बी ने 14 प्रतिष्ठानों की जांच की और 44.87 लाख रुपये जमा कराए जबकि गोंडा संभाग की उपलब्धि प्रतिशत सबसे बेहतर रहा है। यहां की टीम को सिर्फ 75 लाख रुपये जमा कराने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष टीम ने नौ प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और गड़बड़ी मिलने पर 64.40 लाख रुपये जमा कराए हैं, जो कि लक्ष्य का 85.87% है। जबकि, संभाग ए और बी ने लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: 50% व 32% रहा है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि एसआईबी की टीमों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सतत रूप से चलने वाली कार्रवाई है। कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारियों को कर चुकाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
एसआईबी की टीमें गतवर्ष की तरह इस बार भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। गतवर्ष मई तक 3.80 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह हुआ था। इस बार मई तक 7.10 करोड़ रुपये जमा करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष अब तक 3.78 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें