फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरदार पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनेगा द्वार

Wed, 18 Jun 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में लौह पुरुष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस परियोजना से अयोध्या की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गरिमा बढ़ेगी।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर मार्ग में बाकरगंज बाजार में लौह पुरुष सरकार बल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार व गोंडा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अटल बाजपेयी द्वार का निर्माण कराया जाएगा। सरदार पटेल स्मृति द्वार की लागत 16.57 लाख रुपये आएगी। इसके तहत 9.42 लाख रुपये की प्रथम किश्त अवमुक्त की जा चुकी है। अटल बिहारी वाजपेयी द्वार की लागत 17.17 लाख आएगी। इसमें 10 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अमृत-2 के तहत 351.4 करोड़ की लागत से नगर निगम की सीवरेज योजना पार्ट-2 के तहत 27 हजार घरों को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना की लागत 351 करोड़ रुपये है। इसमें चार पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। रामकथा पार्क में नवीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य, गुलाबबाड़ी पार्क का सुंदरीकरण, गुप्तारघाट में यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच व प्रकाश व्यवस्था, राजघाट के निकट फूड कोर्ट का कार्य किया जाएगा। मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, शैलेंद्र कोरी, हरभजन गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 17 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। रीडगंज चौराहे से गुलाबबाड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण 9.50 करोड़, लगभग 33 करोड़ की लागत से रामपथ से गद्दोपुर होते हुए रायबरेली रोड तक चौड़ीकरण, 40 करोड की लागत से देवकाली से जेल रोड का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण, लगभग 113 करोड़ की लागत से नियावां चौराहे से पाटेश्वरी देवी मंदिर होते हुए रामपथ तक फोरलेन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें