फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किसान की बेटी ने संस्कृत में किया प्रदेश टॉप

Fri, 09 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। जयराजपुर पूरे वशिष्ठ गांव की श्रेया पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में संस्कृत विषय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बृहस्पतिवार को परिणाम जारी होते ही घर में मिठाई बांटी गई। किसान विजय शंकर पांडेय की बेटी श्रेया ने बिना किसी बड़े शहर की कोचिंग या हॉस्टल का सहारा लिए गांव में घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने पुस्तकों के साथ डिजिटल संसाधनों का भी उपयोग किया।
विज्ञापन

संस्कृत के कठिन श्लोकों की व्याख्या, व्याकरण के सूत्र और साहित्यिक संदर्भों को समझने के लिए श्रेया ने एआई आधारित संसाधनों की भी मदद ली। उनका कहना है कि तकनीक पढ़ाई को आसान बना सकती है, लेकिन तैयारी की बुनियाद मूल पुस्तकों पर ही होनी चाहिए।
श्रेया ने संजय स्मारक इंटर कॉलेज गदुरही से इंटर की परीक्षा पास की थी। वर्ष 2021 में हरिश्चंद्र महाविद्यालय सरौली से कला वर्ग में स्नातक और 2023 में राजदत्त शुक्ला बाबूराम हौसला प्रसाद महाविद्यालय सरौली से बीएड किया। श्रेया की मां सुनीला पांडेय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका रह चुकी हैं और सेवानिवृत्त हैं। उनके भाई सुधांशु पांडेय श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें