फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शिक्षकों का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
अयोध्या। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और एक अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की प्रमुख मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर पंकज यादव, कृपा शंकर चौधरी, दयाशंकर भारती, अवधेश वर्मा, श्याम जी वर्मा, गोरखनाथ वर्मा, हनुमंत दुबे, राजेश यादव, विनय गौतम, राजीव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें