फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्केटिंग प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी बने विजेता

विज्ञापन
मकबरा स्टेडियम में प्रशिक्षण में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
विज्ञापन
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर स्केटिंग की बारीकियों को सीखा और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से खिलाड़ियों को संतुलन, गति, तकनीक और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई, जिससे उनके खेल कौशल को निखारने में मदद मिल सके। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेताओं में अर्जुन, विमलेश, कार्तिकेय, वंदना, शालिनी, जय और विजय प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्केटिंग संघ के जिला सचिव रविंद्र कुमार, कोच पूनम, सुरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें