फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली, आवेदन का फिर से मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीएससी बायो और बीए समेत बीटेक की कई ब्रांचों में सीटें खाली रह गई हैं। इनमें छात्र-छात्राओं को फिर से आवेदन कर काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश करने का मौका दिया जा रहा है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या संबंधित विभाग से सीधे संपर्क कर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बीएससी और डिप्लोमा करने वाले छात्र-छात्राओं को बीटेक के दूसरे साल में लेटरल एंट्री से प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बीएससी बायो की 187 सीटें अभी रिक्त हैं। बीए में 112 सीटों पर प्रवेश नहीं हुआ है। बीबीए में सिर्फ पांच सीट खाली हैं। बीटेक कंप्यूटर साइंस में 28 सीटें रिक्त हैं। बीसीए में पांच सीट खाली हैं। बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स में 95 सीटों पर अभी भी प्रवेश लिया जा सकता है। बीटेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 34 सीटें खाली हैं। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में सिर्फ तीन सीटों पर अभी भी प्रवेश लिया जा सकता है।

इसी तरह बीटेक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में 10 सीटें रिक्त हैं। बैचलर आफ फाइन आर्ट में 42 सीटों पर प्रवेश लेने का मौका है। बैचलर आफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस में 53 सीटें रिक्त हैं। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जा सकता है। बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 20 सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। बैचलर आफ वोकेशन फैशन डिजाइनिंग एंड गॉरमेंट टेक्नोलाॅजी में 17 सीटें रिक्त हैं। बैचलर आफ वोकेशन मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म में अभी 45 सीटों पर प्रवेश लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में अभी प्रवेश लिया जा सकता है। 31 जुलाई तक आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं दो अगस्त तक काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें