फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीडीसी की 35 और जिला पंचायत सदस्य की एक सीट घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की प्रस्तावित अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 35 सीटें घट गई हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य की एक सीट कम हुई है। प्रस्तावित सूची पर मंगलवार से आपत्ति दाखिल की जा सकेगी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से हस्ताक्षर किए जाने के बाद पंचायत राज विभाग की ओर से तैयार की गई प्रस्तावित सूची का प्रकाशन कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य की यदि ब्लॉकवार आंकड़ों की बात की जाए तो मसौधा में 12, रुदौली में 12 और मवई में 11 सीटें कम हो गई हैं। पहले जिले में बीडीसी की कुल 1004 सीटें थीं। इनकी संख्या घटकर अब 969 हो गई है।

जिला पंचायत सदस्य की कुल 40 सीटें थीं। एक सीट कम हो जाने से इसकी संख्या अब 39 हो गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्यों के भी बड़ी संख्या में पद घटे हैं। मसौधा में 10, रुदौली में आठ और मवई ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतें नगर क्षेत्र में शामिल हो चुकी हैं। इसी के अनुपात में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी घट गए हैं। अब इस अनंतिम वार्ड प्रकाशन पर मंगलवार से दो अगस्त तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद छह से 10 अगस्त के मध्य अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें