फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, सीढि़यां डूबने से आरती का स्थान बदला

Mon, 27 Jul 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जलस्थर बढ़ने से घाट पर सरयू आरती का स्थल डूबा।
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से दैनिक आरती का स्थान बदल दिया गया है। अब आरती सुरक्षित ऊंचाई वाले ऊपरी हिस्सों में की जा रही है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्य घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। पानी सीढ़ियों से ऊपर आने के बाद पुजारियों ने यह निर्णय लिया। बाढ़ खंड और जिला प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। यह निगरानी हर दो घंटे में की जा रही है। घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान भी सक्रिय हैं। वह लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं को सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को भी मौसम का रुख बदला रहा। रविवार शाम को हुई बारिश के बाद सोमवार को भी दिनभर बदली छाई रही। सुबह कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। हालांकि, उमस ने परेशान कर रखा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें