सूफियाना जूनियर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
रुदौली। यहां खेले जा रहे सूफियाना जूनियर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सुपर मंडी इलेवन ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में सुपर मंडी इलेवन ने सुपर लाइट क्रिकेटर्स को सात रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर मंडी इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 40 रन बनाए। टीम की ओर से शारिक ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया। जवाब में सुपर लाइट क्रिकेटर्स की पूरी टीम 33 रन पर सिमट गई।
विजेता टीम के आजम ने तीन विकेट झटके। शारिक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद तारिक, शान मोहम्मद, तम्मार शेख, तहसीन रजा और अब्दुल अहद ने किया। (संवाद)