फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ड्रोन और चोरों की अफवाह से तनाव, निर्दोषों पर हिंसा; पुलिस बोली- अराजकता पर करेंगे सख्त कार्रवाई

Thu, 18 Sep 2025 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में ड्रोन और चोरों की अफवाहों से ग्रामीण भयभीत हैं। इसके चलते राहगीरों और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के साथ हिंसक बर्ताव की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस एक्शन में आई और अब तक 19 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अफवाहों पर युवक को पीटा। - फोटो : Ayodhya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में इन दिनों ड्रोन और चोरों की अफवाहों ने भय और तनाव का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई कि चोर गैंग ड्रोन का इस्तेमाल करके रेकी कर रहा है। इस वजह से कई निर्दोष लोग भीड़ के गुस्से का शिकार बन रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान राहगीरों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया। किसी को पेड़ से बांधकर पीटा, तो किसी को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बाद में पता चला कि वे निर्दोष थे और अफवाहों का शिकार बन गए।

ये भी पढ़े- IPS Transfer In UP: यूपी में 16 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले; देखें लिस्ट
विज्ञापन


हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ड्रोन पर निगरानी और पाबंदी

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना अनुमति ड्रोन या ऑनलाइन खरीदे गए खिलौना ड्रोन उड़ाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- बिहार चुनाव की बेला: मगध में सब मुग्ध हैं; पटना में भाजपा के साथ जदयू, कांग्रेस और राजद खेमे में भी दिखी हलचल

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्दोष लोगों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि अफवाहों से दूर रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें