फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नवरात्र से अयोध्या की सड़कों पर दिखेंगी लंदन की डबल डेकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा बस अड्डा

Thu, 18 Sep 2025 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नवरात्र से लंदन से मंगाई गई डबल डेकर बसें अयोध्या की सड़कों पर दौड़ेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बसों की कीमत करीब तीन करोड़ है। अयोध्या का बस अड्डा एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मौके पर रामनगरी की सड़कों पर एक नया नजारा देखने को मिलेगा। लंदन से प्रेरित डबल डेकर बसें अयोध्या में दौड़ने लगेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन डबल डेकर बसों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। यह न सिर्फ शहर की पहचान को नया आयाम देंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- IPS Transfer In UP: यूपी में 16 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले; देखें लिस्ट

एयरपोर्ट मॉडल पर बनेगा बस अड्डा

दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अयोध्या का बस अड्डा भी इन्हीं में शामिल है। जल्द ही यहां यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई सौगात मिलेगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा 14,500 बसों का है। इनकी औसत आयु केवल 5.5 साल है। यह देश का सबसे आधुनिक बेड़ा माना जा सकता है।

ये भी पढ़े- बिहार चुनाव की बेला: मगध में सब मुग्ध हैं; पटना में भाजपा के साथ जदयू, कांग्रेस और राजद खेमे में भी दिखी हलचल

अटल सेवा सर्किट पर इलेक्ट्रिक बसें

इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उन्होंने कहा कि अब ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी। जल्द ही ये लखनऊ-अयोध्या, अयोध्या-गोरखपुर, अयोध्या-काशी और काशी–प्रयागराज रूट पर ‘अटल सेवा सर्किट’ के तहत चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 1,540 नई बसें चलाई जाएंगी। इससे 7,000 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। बच्चों और यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें