फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदाता सूची के त्रुटिरहित पुनरीक्षण का सौंपा दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारी के तहत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने पंचायत निर्वाचन से पहले मतदाता सूची के व्यापक और त्रुटिरहित पुनरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन व प्रविष्टियों की शुद्धि के काम को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव होती है। ऐसे में इसे अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।


बैठक में नामावली पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति, बीएलओ की भूमिका, प्रदर्शनी व आपत्तियों के निस्तारण, समन्वय और प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर गणना कार्ड पर पात्र मतदाताओं का नाम अंकित करें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्धारित तिथियों पर नामावली का प्रकाशन व प्राप्त आपत्तियों व दावों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आपत्ति को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में शामिल सभी कार्मिकों को पहले प्रशिक्षण देकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाए। जिला, विकासखंड व ग्राम स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों, पोस्टर, पंपलेट व ग्रामसभाओं के माध्यम से प्रचार अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान यादव सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें