फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कांवड़ियों से आबाद हुई रामनगरी, गूंज रहे बोल बम के जयकारे

Sun, 20 Jul 2025 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच रामनगरी शिव भक्ति में पूरी तरह रंग गई। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर सरयू घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के सोमवार पर दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही कांवड़ यात्रा का दौर तेज हो गया था। सरयू तट पर रातभर शिव भक्तों की चहल-पहल रही। श्रद्धालु सरयू में स्नान कर जल भरते देखे गए। बोल बम के गगनभेदी नारों से घाटों की सीढ़ियां गूंज रहीं थीं। बस्ती के श्रद्धालुओं के कांवड़िया श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने सरयू से नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं। अयोध्या पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रूट डायवर्जन के तहत मंदिरों तक कांवड़ियों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार कई शुभ योग लेकर आएगा। रोहिणी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन कामिका एकादशी भी है। साथ ही सावन के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इन योग के निर्माण से क्या लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें