फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैमरे से होती है रामलला के दर्शनार्थियों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी मेले का शुभारंभ नौ अप्रैल को हुआ है। 12 अप्रैल के बीच रामलला के दरबार में 8.50 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं। रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या की गिनती हाईटेक तरीके से की जाती है। इसके लिए परिसर में काउंटेबल कैमरा लगाया गया है। जो एक-एक दर्शनार्थी की गणना करने में सक्षम है।
विज्ञापन



रामलला के दर्शनार्थियों की गिनती दो तरह से की जाती है। ट्रस्ट की ओर से परिसर में काउंटेबल कैमरा लगवाया गया है। यह एक दिन में 10 लाख लोगों तक की गणना कर लेता है। एक आदमी कितनी बार मंदिर में जा रहा है, उसकी गणना भी कैमरा करने में सक्षम है। इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम से भी गणना की जाती है। इसके लिए दर्शन के प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। एक प्वाइंट पर एक साथ कितने लोग खड़े हो सकते हैं, उसकी क्षमता अनुसार गणना की जाती है।

ट्रस्ट की ओर से मिले आंकड़े के अनुसार, नौ अप्रैल को 1़ 90 लाख, 10 अप्रैल को 2़ 12 लाख, 11 अप्रैल को 3़ 08 व 12 अप्रैल को 1़ 40 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। ट्रस्ट का मानना है कि रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या इससे अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


रत्न जड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे रामलला

रामनवमी के दिन रामलला सोने, चांदी व अन्य रत्नों से जड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे। ये खास वस्त्र दिल्ली के मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी तैयार कर रहे हैं। इस दिन रामलला और उनकी उत्सव मूर्ति को सोने का मुकुट धारण कराया जाएगा। रामलला को पांच क्विंटल प्रसाद का भोग लगेगा। इसमें पांच प्रकार की पंजीरी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें