फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बारिश से पहले फिर धंसा रामपथ, छिपाने के लिए सामने रखे दो डस्टबिन, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 20 Jun 2026 06:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक बार फिर रामपथ की सड़क धंसने पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। आरोप है कि सड़क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई जिसके चलते बार-बार सड़क धंस रही है।
विज्ञापन
धंसी सड़क को छिपाने के लिए डस्टबिन रख दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित राम पथ एक बार फिर धंस जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को अमानीगंज स्थित जलकल विभाग के पास राम पथ की सड़क अचानक धंस गई, जिससे सीवर लाइन के ऊपर लगभग ढाई फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं लापरवाही का आलम यह रहा कि धंसी सड़क न दिखे तो उसे डस्टबीन से छुपाने के लिए सड़क पर दो डस्टबीन लगा दिए गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्य सरकार  की ओर से लगभग 13 किलोमीटर लंबे राम पथ का निर्माण कराया गया था, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यह मार्ग लगातार धंसने की घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई जिसके चलते बार-बार सड़क धंस रही है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा चोरी: सेवानिवृत्त इंजीनियर ने डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन का आरोप लगाया, ठेकेदार ने किया खंडन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई भर्तियों के दस्तावेज खंगाले


जानकारी के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी राम पथ 12 बार से अधिक बार विभिन्न स्थानों पर सड़क धंस चुकी है। लोगों का कहना है कि पांच वर्ष की निर्धारित आयु पूरी होने से पहले ही सड़क की यह स्थिति निर्माण कार्यों की वास्तविकता को उजागर कर रही है। बारिश शुरू होने से पहले ही सड़क धंसने की घटना ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई व स्थायी समाधान की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें