फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजा मान सिंह की तीन करोड़ की जमीन कुर्क

Tue, 06 Jan 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा नेता राजा मान सिंह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। मंगलवार को रामजन्मभूमि और पूराकलंदर पुलिस ने दो ग्रामसभाओं में स्थित उसकी तीन करोड़ की जमीनें कुर्क की हैं। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

पूराकलंदर पुलिस ने बीते छह अगस्त को सरियांवा निवासी सपा नेता राजा मान सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस पर कई लोगों से जमीनों में निवेश व जाली नोटों के नाम पर कई करोड़ की ठगी के आरोप थे। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो पीड़ितों की भरमार निकली। कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की गई तो अयोध्या समेत आसपास के जिलों से उसके सहयोगी लगभग डेढ़ दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए।
तभी से पुलिस मान सिंह पर लगातार नकेल कस रही है। 18 दिसंबर को अमौना स्थित उसका निर्माणाधीन होटल और 19 दिसंबर को उसका कार्यालय कुर्क किया गया था। मंगलवार को जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत सरियांवा और साखूपारा स्थित उसकी दो जमीनें भी कुर्क की गई हैं।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को राजा मान सिंह का सरियांवा स्थित गाटा संख्या 2111 रकबा 0.050 हेक्टेयर व साखूपारा स्थित गाटा संख्या 515, रकबा 0.0775 हेक्टेयर और गाटा संख्या 180, रकबा 0.152 हेक्टेयर कुर्क किया गया है। यह जमीनें उसने अपराध से अर्जित की थी। इन जमीनों की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, इंस्पेक्टर मनोज शर्मा और थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें