फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Sun, 28 Jun 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रापाई के बाद खेत में लहलहा रही धान की फसल।
विज्ञापन
तारुन। रविवार भोर में आंधी के साथ हुई बारिश ने सूखती फसलों को संजीवनी दी है। हालांकि, तेज आंधी से कई जगह बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही थी। ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी। जलस्तर नीचे जाने से धान, गन्ना और उड़द की फसलें सूखने के कगार पर थीं। खेतों में दरारों के बीच फसलें दम तोड़ रही थीं। रविवार भोर की जोरदार बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है।

बिजली व्यवस्था चरमराई, पेयजल संकट
अयोध्या के मसौधा ब्लॉक क्षेत्र में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश हुई। इससे विद्युत उपकेंद्र रानीबाजार के सभी फीडर ठप हो गए। बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ और पेयजल संकट गहरा गया। एक जल शोधन संयंत्र संचालक अभय कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित रहने से सैकड़ों ग्राहकों तक पेयजल नहीं पहुंच सका। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति जल्द बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें