फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिल में अधूरे विवरण से भुगतान पर उठ रहे सवाल

Mon, 23 Mar 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। ब्लॉक तारुन की ग्रामसभा गरौली व गोहानी खुर्द में पंचायत कार्यों के भुगतान को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सरकारी पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों में अधूरी जानकारी मिलने से ग्रामीणों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। मामला ग्राम पंचायत के खर्च से जुड़े एक बिल का है।
विज्ञापन

ई स्वराज पोर्टल पर अपलोड साईं एंटरप्राइज के बिल नंबर 221 में केवल रिबोर कार्य लिखकर 37,456 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। जबकि, हैंडपंप के रिबोर में लगने वाली सामग्री और कार्य का पूरा विवरण बिल में दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा सामुदायिक केयर टेकर के भुगतान से जुड़े प्रमाणपत्र में भी कई जानकारियां अधूरी मिली हैं। दस्तावेज में केयरटेकर का नाम स्पष्ट नहीं है और यह भी उल्लेख नहीं है कि किस माह की मानदेय राशि दी गई है।
ग्रामसभा गोहानी खुर्द में वेबसाइट पर ऐसे बिल अपलोड हैं, जिनसे भ्रष्टाचार के आसार लग रहे हैं। यहां तीन हैंडपंप मरम्मत के बिल मिले हैं। इसमें हैंडपंप मरम्मत लिखकर 38,006 रुपये और 30,096 रुपये और 39,800 रुपये निकाले गए है। किसी भी बिल में हैंडपंप मरम्मत में लगने वाले सामानों का जिक्र नहीं है। बिल पर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के मुहर नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य और भुगतान का पूरा विवरण नहीं दिया जाएगा तो गड़बड़ी की आशंका स्वाभाविक है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पंचायत सचिव ऋषि प्रसाद ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण पोर्टल पर पूरा दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाया होगा। सभी मूल अभिलेख ग्राम पंचायत के पास सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें