फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कांग्रेस नेता के साथ हुई बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
03- सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। वाराणसी में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध कर रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस की ओर से की गई बर्बरता पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर राजपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया यह पुलिसिया दमन अस्वीकार्य है। लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की हर कोशिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी है और यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा कि यह केवल एनएसयूआई पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। शांतिपूर्ण विरोध से घबराई भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार दमन का रास्ता अपना रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान और जनहित के सवाल पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि दमन से विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती। प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सदस्य राम अवध पासी , राजकुमार पांडेय , बसंत मिश्रा, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, उमेश उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, डॉक्टर विनोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें