फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रो. दानपति तिवारी होंगे साकेत पीजी कॉलेज के प्राचार्य

Mon, 04 Mar 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत पीजी कॉलेज के प्राचार्य की कुर्सी का पेच सुलझ गया है। प्रबंध समिति की बैठक में नए प्राचार्य के तौर पर प्रो. दानपति तिवारी को नियुक्त किया गया है। उनका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। 21 दिनों के भीतर ही वे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। नए प्राचार्य की नियुक्ति के साथ ही पद को लेकर संघर्ष विराम भी देखने को मिला।
विज्ञापन

साकेत पीजी कॉलेज के प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें शासन की ओर से नियुक्त किए गए प्रो. दानपति को प्राचार्य का पद देने पर सहमति बनी। कार्यवाहक प्राचार्य भी नए प्राचार्य को पदभार देने के लिए सहमत हो गए हैं। इससे पहले पद पर दावेदारी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन नियुक्ति के साथ ही सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। सोमवार को बैठक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा और आनंद सिंघल की मौजूदगी में ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें