फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर बैठे बुक करा सकेंगे स्लॉट, ऑनलाइन होगा टीकाकरण का ब्योरा

Mon, 04 Mar 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। अब बच्चों और गर्भवतियों को लगने वाले टीकों का ब्योरा ऑनलाइन होगा। घर बैठे ही टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकेगा। साथ ही अगला टीका लगने का शेड्यूल भी ऑनलाइन पता होगा। इसके लिए केंद्र सरकार यूविन पोर्टल विकसित कर रही है। इसके संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
गर्भवतियों और जन्म के बाद से अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों को विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। अब तक यह कार्य ऑफलाइन होने से लोगों को टीकाकरण के अगले शेड्यूल की जानकारी नहीं रहती है। इसके लिए वह क्षेत्र की एएनएम व आशा बहू पर निर्भर होते हैं। टीकाकरण के लिए उन्हें कोई प्रमाण पत्र भी नहीं प्राप्त होता है। कई बार तो जानकारी के अभाव में लोग तय शेड्यूल के अनुसार टीकाकरण नहीं करा पाते हैं। इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

इन परेशानियों को कम करने के लिए अब केंद्र सरकार कोविड की तर्ज पर यूविन पोर्टल विकसित कर रही है। पूरे प्रदेश में इस प्लेटफार्म पर टीकाकरण की प्रविष्टि अंकित रहेगी। यह नेशनल डिजिटल प्लेटफार्म होगा। स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी की ओर से इसके संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पर एक बार लाभार्थी का विवरण दर्ज होने पर वह विभाग की नजर में रहेगा। साथ ही उसके टीकाकरण का संपूर्ण चक्र उसके मोबाइल फोन में ही संग्रहित होगा।
आसपास के टीकाकरण सत्रों की जानकारी तो लाभार्थी को ऑनलाइन मिलेगी ही, घर बैठे टीके का स्टॉक भी देख सकेंगे। साथ ही टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करके संबंधित सत्र पर जाकर सुलभता से टीका लगवा सकेंगे। मिशन निदेशक ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

छह ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मी हुए प्रशिक्षित
दर्शननगर स्थित सीएमओ सभागार में इस यूएनडीपी की ओर से तारुन, सोहावल, बीकापुर, पूराबाजार, मया बाजार व मसौधा ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मी सोमवार को प्रशिक्षित हुए हैं। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी व स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी के कौशलेंद्र ने उन्हें इसकी उपयोगिता, क्रियान्वयन आदि की जानकारी दी है। इस दौरान डीपीएम रामप्रकाश पटेल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


-भारत सरकार यूविन पोर्टल विकसित कर रही है। इससे टीकाकरण से संबंधित समस्त सुविधाएं, प्रक्रिया आदि का ब्यौरा ऑनलाइन होगा। मंगलवार को पांच और ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
-डॉ. संजय जैन, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें