फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रंजिश में मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या की पिटाई

Sun, 08 Mar 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट क्षेत्र के मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रूही पॉल की रविवार को रंजिश में पिटाई कर दी गई। उस समय वह कॉलेज परिसर स्थित चर्च में प्रार्थना करने गई थीं। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्या रूही पॉल के मुताबिक विपक्षियों ने चर्च से संबंधित जमीन बेच दी है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे वह चर्च में प्रार्थना करने गई थीं। वहां उनकी चर्च की सदस्यता को लेकर उन्होंने आरोपी पक्ष से सवाल किया। इसी बात को लेकर परिसर में ही रहने वाली जया चंदा विवाद करने लगी। वह चर्च में जाकर वहां मौजूद सदस्यों से इसी मुद्दे पर बात करने लगीं तो जया ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
इसके बाद उसके पक्ष के अन्य लोग भी आ गए, जिन्होंने उनकी पिटाई व अभद्रता की। उन्होंने आरोपी सेमसन, सौरभ विलियम, विनय विलियम, सुनील मसीह, जॉनसन मसीह, जया चंदा और आकांक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष के चार व पीड़ित पक्ष के दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें