फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदाता सूची में 19596 डुप्लीकेट मतदाता

Sun, 08 Mar 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। विकासखंड की त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची में अभी भी 19596 डुप्लीकेट मतदाता हैं। इन मतदाताओं का सत्यापन 16 मार्च तक पूरा किया जाना है। पहले कुल 60976 डुप्लीकेट मतदाता थे। बूथ स्तरीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सत्यापन अभियान चलाया, जिसके तहत 5 मार्च तक 38085 डुप्लीकेट मतदाताओं का आधार और अन्य दस्तावेजों से सत्यापन कर इंटरनेट पर ब्योरा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एडीओ (पंचायत) अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 75 ग्राम पंचायतों में से 16 में अब कोई डुप्लीकेट मतदाता नहीं है। हालांकि, बनकट में 914 और सहजपुर में 458 डुप्लीकेट मतदाताओं सहित दो ग्राम पंचायतों में सत्यापन की प्रगति शून्य है। इन ग्राम पंचायतों के सचिवों को चेतावनी दी गई है और उनके वेतन निकासी पर रोक लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, 3295 मतदाताओं को स्थानांतरित या मृत होने के कारण विलोपित सूची में रखा गया है। सत्यापन अभियान के तहत 60976 डुप्लीकेट मतदाताओं में से 38085 का सत्यापन 5 मार्च तक पूरा हो गया है। शेष 19596 मतदाताओं का सत्यापन 16 मार्च तक किया जाना है। जिन दो ग्राम पंचायतों में प्रगति शून्य है, वहां के सचिवों पर कार्रवाई की गई है। कुल 3295 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें