फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आंबेडकर संगोष्ठी की तैयारियां तेज, टीम ने किया स्थल का निरीक्षण

Thu, 16 Apr 2026 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण करते भाजपा के महानगर अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
पूरा बाजार । विकास खंड पूरा के प्रांगण में आयोजित होने वाली बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर संगोष्ठी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बृहस्पतिवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद पूरा ब्लॉक मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के महानगर अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर जिम्मेदारियां तय की गईं। स्थल निरीक्षण के दौरान हरिभजन गोंड, शैलेंद्र कोरी, अमल गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, रवि सिंह, स्वाति सिंह और शिवम शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। आयोजकों ने बताया कि संगोष्ठी में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें