फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सभी बूथों पर सुना पीएम मोदी की मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात के 119वें एपिसोड को महानगर और जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुना। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन पार्टी कार्यालय और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधा संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से आज समाज का हर वर्ग खुद को जोड़कर देख रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर ओम प्रकाश सिंह, पार्षद संतोष सिंह, बिजेंद्र सिंह, रवि सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, पंकज कनौजिया, बुद्धिपाल प्रजापति, किशन मौर्य, जय सिंह छोटे, जयनारायन सिंह, अभय सिंह, शैलेंद्र कोरी व तिलकराम मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें