स्केटिंग प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्केटिंग संघ की ओर से जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के करीब 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने रफ्तार और संतुलन का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक के लिए दमखम दिखाया।
स्केटिंग ट्रैक पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छोटे खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए उनके अभिभावक भी स्टेडियम में मौजूद रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्केटिंग संघ के रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में स्केटिंग को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्केटिंग के प्रति खिलाड़ियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में आरव सिंह, आदित्य वर्मा, संस्कार पंजवानी, तेजस, श्रेयांश और जेसिका समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।