फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पवन पांडेय ने कहा, पीडीए ही प्रभु श्रीराम की सेना

Fri, 07 Aug 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पूर्व विधायक तेज नरायन पांडेय का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने अयोध्या से राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री पवन पांडेय का नाम लिए जाने को अयोध्या विधानसभा सीट के लिए पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय का लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पवन पांडेय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अयोध्या ही नहीं, जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए ही प्रभु श्रीराम की सेना है और समाजवाद की सेना के साथ मिलकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन का माहौल बन चुका है। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की बात उनका विभाग ही नहीं सुनता और केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू की जनता ने हराया था। उनको कृपा से पद मिला है। इस कार्यक्रम में श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, रियाज अहमद, मंसूर इलाही, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव और अपर्णा जायसवाल सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें