फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विजय दशमी पर अयोध्या में पहली बार होगा पथ संचलन

Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
37- शताब्दी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते संघ के प्रांत प्रचारक व अन्य- स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। राम नगरी इस बार विजय दशमी के पर्व पर एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजय दशमी पर अयोध्या में भव्य पथ संचलन करने जा रहा है। परंपरागत वेशभूषा में हजारों स्वयं सेवक रामकथा पार्क से राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक पथ संचलन करेंगे। इस अवसर पर संघ के सर कार्यवाही दत्तात्रेय होसबोले स्वयं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के शताब्दी महोत्सव पर होने जा रहे इस आयोजन की तैयारी बैठक महंत वैदेही बल्लभ शरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि संघ का यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। विजय दशमी के दिन होने वाला यह पथ संचलन रामनगरी में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र भावना का संदेश देगा। बैठक में शामिल संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने बताया कि पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की जाएगी। रामकथा पार्क में सर कार्यवाह का संबोधन भी होगा।
कहा कि अयोध्या में विजय दशमी पर पहली बार पथ संचलन से दुनिया को यह संदेश जाएगा कि राम की नगरी केवल आस्था ही नहीं, बल्कि राष्ट्र शक्ति और संगठन का भी केंद्र है। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत राजीव लोचन शरण, महंत सीताराम दास, महानगर प्रचारक सुदीप, महानगर संपर्क प्रमुख रवि दास, महानगर अध्यक्ष भाजपा कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, हरीश श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें