फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पलक, कोमल और प्रीति ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 28 Feb 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही राज्य स्तरीय महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन मेजबान अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पलक तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-18 में कोमल यादव ने 400 मीटर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-20 बालिका 3000 मीटर में प्रीति यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में अभिजीत सिंह ने रजत पदक जीतकर तालियां बटोरीं। अन्य प्रमुख परिणामों में बालक वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में विद्यासागर (मऊ) प्रथम, कुलदीप कुमार (फतेहपुर) द्वितीय व सुनील कुमार (मथुरा) तृतीय रहे। पुरुष 1500 मीटर दौड़ में आरिफ अली (बागपत) ने बाजी मारी। 60 मीटर हर्डल में उत्तर प्रदेश पुलिस के सचिन कुमार और महिला वर्ग में ऋत्विका सिंह विजेता रहीं। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव संदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर आयोजन सचिव रोहिता त्रिपाठी, सनी यादव, अर्पित सिंह, गौरव व शमशाद हाशमी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें