फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रपोज डे पर बाजारों में गिफ्ट आइटमों की बढ़ी खरीदारी

Sun, 08 Feb 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
33- प्रपोज डे पर गिफ्ट चौक बाजार में गिफ्ट की खरीदारी करते लोग- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। प्रपोज डे पर युवाओं और प्रेमी जोड़ें अपने जज्बात जाहिर करने के लिए गिफ्ट्स की जमकर खरीदारी की। गुलाब, चॉकलेट, टेडी बियर के साथ-साथ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स की मांग इस बार खास तौर पर बढ़ी है। चौक, रिकाबगंज, देवकाली और सिविल लाइन स्थित गिफ्ट शॉप, फूल दुकानों और बेकरी पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन




फूल विक्रेता राजू गुप्ता ने बताया कि प्रपोज डे पर लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रहती है। आमतौर पर जो गुलाब 15-20 रुपये में बिक जाता है, उसकी कीमत 25–30 रुपये तक पहुंच गई है। खासकर युवा वर्ग गुलाब के साथ कार्ड और चॉकलेट भी ले रहा है। कहा कि इस साल सिंगल रोज के साथ बुके और बॉक्स पैक गुलाब ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।



रिकाबगंज स्थित गिफ्ट शॉप संचालक अंकित वर्मा ने कहा कि पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। नाम और फोटो वाले मग, की-चेन और फ्रेम की डिमांड ज्यादा है। लोग चाहते हैं कि उनका गिफ्ट यूनिक हो, जिससे सामने वाले को खास महसूस हो। बीते साल के मुकाबले इस बार बिक्री में करीब 15 प्रतिशत की अधिक है।
विज्ञापन




बाजार में चॉकलेट और टेडी बियर के अलग-अलग साइज और डिजाइन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई दुकानों पर वैलेंटाइन थीम पर सजी विंडो डिस्प्ले ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। दुकानदारों का मानना है कि जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे नजदीक आएगा, खरीदारी और तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें