फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सहालग में फूल बाजार गुलजार, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27- फूलों की खरीदारी करते लोग- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सहालग शुरू होते ही अयोध्या के फूल बाजार में रौनक लौट आई है। शादियों और मांगलिक आयोजनों के चलते फूलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। नाका स्थित थोक फूल मंडी से लेकर फुटकर दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। गुलाब, गेंदा, गुलदावरी, गजरा, जिप्सो और ऑर्किड की सबसे ज्यादा डिमांड है, जिसका असर सीधे दामों पर पड़ा है।
विज्ञापन

नाका के थोक फूल विक्रेता सिंटू मांझी ने कहा कि इस समय रोजाना करीब 20 कुंतल फूलों की बिक्री हो रही है। थोक में गेंदा 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जबकि फुटकर में इसकी कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पहले जहां गेंदा सस्ते दामों में उपलब्ध था, वहीं सहालग के चलते 10 रुपये तक कीमतों में तेजी आई है।
बाजार में गुलाब 800 से 900 रुपये प्रति बंडल (50 पीस) बिक रहा है। गजरा 100 रुपये प्रति पीस, जिप्सो 700 से 800 रुपये प्रति बंडल और गुलदावरी 100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि मांग इसी तरह बनी रही तो दामों में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

शादी समारोहों में सजावट का भी खास चलन देखने को मिल रहा है। जयमाल डेकोरेशन 30 हजार से एक लाख रुपये तक में कराया जा रहा है, जबकि कार डेकोरेशन 3000 से 6000 रुपये में हो रहा है। फूल कारोबारी शाहबाज ने कहा कि साधारण जयमाला 300 रुपये प्रति जोड़ी में बिक रही है, जबकि मोती वाली जयमाल फुल 550 रुपये जोड़ी में बिक रही है। बढ़ती मांग के चलते सजावट और जयमाला के लिए लोग पहले से ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें