फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक तरफ कन्याओं का पूजन, दूसरी तरफ बेसहारा मिली बच्ची

Mon, 19 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
52- अयोध्याधाम में बेसहारा मिली बच्ची- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। एक तरफ नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना हो रही है। कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनके पूजन और सम्मान की परंपरा निभाई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ रामनगरी अयोध्या में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। साकेत पेट्रोल पंप पर एक बच्ची बेसहारा मिली। उसकी बाईं आंख पर सूजन थी। पुलिस ने कई घंटे तक उसके परिजनों के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा की पहल पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को संरक्षण में लिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार की बताई जा रही है। बच्ची के परिजनों का पता नहीं चलने पर सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि बच्ची को अयोध्या स्थित बाल संरक्षण गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें