फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शरद पूर्णिमा पर रामलला को लगा खीर का भोग

विज्ञापन
दंतधावन कुंड में क्षीरशायी भगवान की आरती करते महंत।
विज्ञापन
अयोध्या। शरद पूर्णिमा पर रामनगरी भक्ति और आस्था के रंगों में सराबोर दिखी। करीब पांच हजार मठ-मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन हुआ। वेदमंत्रों की गूंज के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं। चंद्रमा की शीतल चांदनी के बीच आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राम मंदिर में रामलला को खीर का भोग अर्पित किया गया। रत्नजड़ित वस्त्रों से सुसज्जित रामलला के दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह रहा।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में राम मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान, हवन-यज्ञ और वेद पारायण हुआ। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों ने 11 हजार वेदमंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। वेद पारायण से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। रात 12 बजे राम मंदिर खोला गया।

इसके बाद रामलला की उत्सव मूर्ति को मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार के पास खुले आसमान के नीचे विराजमान कराकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रामलला को खीर के साथ 56 भोग अर्पित किए गए। शरद पूर्णिमा पर अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए करीब दो लाख श्रद्धाल के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


दंतधावन कुंड पर क्षीरशायी भगवान की झांकी
प्राचीन दंतधावन कुंड पर साकेत भूषण समाज की ओर से क्षीरशायी भगवान विष्णु की भव्य झांकी सजाई गई। भगवान को 21 क्विंटल खीर का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। यहां वृहद मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। झांकी में शेषशैया पर विराजमान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, उनकी नाभि से निकले कमल पर विराजमान ब्रह्मा और नारद के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महोत्सव में महंत विवेक आचारी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्त, जितेंद्र गुप्त, रामबाबू गुप्त और पंकज गुप्त समेत अन्य लोगों ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें